उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सहित मंत्रिमंडल के 8 सदस्यों ने ली शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित आठ मंत्री यो ने शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि) गुरमीत सिंह ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी ने 12वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह’रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास व आखिर में सौरभ बहुगुणा ने शपथ ली। प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ग्रहण की।शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, संजीव बालियान,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, हरियाणा आदि राज्यों के मुख्यमंत्री धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह शामिल हुए।

——————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *