उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को दी जिलों की जिम्मेदारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मन्त्रियों को विभिन्न जनपदों के प्रभार सौंप दिया है। सतपाल महाराज को चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का  प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सुबोध उनियाल को पौड़ी का दायित्व सौंपा गया है। डॉक्टर हरक सिंह रावत को टिहरी जनपद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। बंशीधर भगत को देहरादून , यशपाल आर्य को नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है जबकि बिशन सिंह चुफाल  को अल्मोड़ा , अरविंद पांडे को चंपावत व पिथौरागढ़ जनपद   जिम्मेदारी दी है। मंत्री धन सिंह रावत को हरिद्वार जिले का दायित्व  दिया गया है। गणेश जोशी को उत्तरकाशी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। रेखा आर्य को बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया गया ही।  स्वामी यतीश्वरानंद को उधम सिंह नगर जिले का दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *