Home विविध मनमोहन चौधरी बने अध्यक्ष, बीएम जुयाल महासचिव

मनमोहन चौधरी बने अध्यक्ष, बीएम जुयाल महासचिव

गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न
ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के एक दिवसीय अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी ए.एस. रांगड, बी.एस. गुसाईं व संजय भट्ट की देख-रेख में हुए द्विवर्षीय चुनाव में कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव कराए गये। इस चुनाव में एक बार फिर मनमोहन चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष रामचन्द्र रावत, महासचिव बी.एम. जुयाल, संयुक्त सचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, संगठन मंत्री मेघनाथ, प्रचार मंत्री रणवीर रावत तथा कार्यकारिणी सदस्य राकेश पोखरियाल, विनोद रावत, उमा देवी, भगवान, मनमोहन शर्मा, दिनेश सकलानी चुने गए।
अधिवेशन में गढ़वाल मंडल के सुदूर क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। द्विवार्षिक अधिवेशन के प्रति कर्मचारी नेताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी वक्ताओं ने कर्मचारी संघ द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की भरपूर सराहना की और भविष्य में और अधिक गतिशीलता के साथ काम करने का भरोसा जताया।
अधिवेशन में उत्तरकाशी के प्रतिनिधि मनमोहन शर्मा, टिहरी से संजय भट्ट, चमोली से बी.एम.कोठियाल, पौड़ी से नन्दा पुरोहित, हरिद्वार से विनोद रावत, मसूरी से राकेश रावत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे थे।
गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने सभा को सम्बोधित करते हुए भरोसा दिया कि किसी भी कर्मचारी के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमितीकरण का मुद्दा उनके एजेंडे में सर्वोपरि है। इसे जल्द सरकार के सम्मुख रखा जायेगा। इसके अलावा एकीकरण के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि गढ़वाल तथा कुमाऊ मण्डल विकास निगम का समायोजन पर्यटन परिषद में करने से पूर्व नियमितीकरण किया जाए तथा अविलंब कर्मचारियों के लम्बित भुगतान किया जाए। उन्होंने अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी टीम पर जो भरोसा जताया गया है, वे उस कसौटी पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे तथा कर्मचारी हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान पूर्ववत देते रहेंगे।

————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

दिव्यांगजन शिविर में 78 लोगों ने उठाया लाभ

दो दिवसीय दिव्यांगजन शिविर का पुलिस महानिदेशक ने किया शुभारंभ देहरादून । उद्धार, नागपुर, महाराष्ट्र की एक सामाजिक संस्था, उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति व...

सांस्कृतिक में कलाकारों और खेलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा

थराली। थराली विकासखंड के तालगैर मैदान में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में एक ओर जहां कलाकारों ने...

दून में वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, देखें फोटो

जवानों के साथ खेला वालीबाॅल मैच देहरादून। वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस जवानों के साथ वालीबाॅल मैच...

38वें राष्ट्रीय खेलों के निर्माण कार्यों को निर्धारित समय से पूर्व करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध...

लोकगायक कुंदन बिष्ट व किशन दानू के गीतों ने बांधा समां            

भेंकलताल—ब्रह्मताल मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। रतगांव के तालगैर...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई