देहरादून

भाजयुमो ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से करने की निंदा की। साथ ही कार्यकर्ताआें ने जावेद अख्तर का पुतला फूंककर गुस्सा उतारा।
सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताआे ने लैंसडाउन चौक पर एकत्रित होकर जावेद अख्तर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही आरएसएस की तुलना तालिबान से करने पर जावेद अख्तर को जमकर खरीखोटी सुनाई। महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान से करना शर्मनाक है। देश में जब कोई भी आपदा आई है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवकों ने आगे आकर मोर्चा संभाला है। संघ का एक-एक स्वयंसेवक समाज के हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर लोगों की सहायता करते है। उन्होंने कहा कि गीतकार जावेद अख्तर को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताआें ने नारेबाजी के बीच नारेबाजी के बीच पुतले के आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता अशीष रावत, विवेक जैन, भावना चौधरी, शंकर रावत, कुलदीप पंत, अक्षय जैन, शुभम जैन, मनोज गुनियाल, समीर डोभाल, पुष्कर चौहान, तरुण जैन, संदीप बिज्लवान, अंकित जोशी, शुभम नेगी, सागर यादव, सोनू सरदार, ईश्वर थापा, ऋषभ पाल, अमित, मनुज गौतम, सूरज रफ्तार, सत्यम, दीपक सोनकर, राहुल गुसाईं, अनमोल बिंजोला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *