Home राजनीति भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र...

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सीएम धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को सौंपा तिरंगा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट को तिरंगा सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में  अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। राज्य में 1250 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि 02 अगस्त से सोशल मीडिया एकाउण्ट्स पर तिरंगा की डीपी एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। 09 अगस्त को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जो हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रान्तिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्रीअजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

——————————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 की रोकथाम के लिए मास्क का करें प्रयोग: महाराज

केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री करवा चुके हैं पंजीकरण गैरसैंण। इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है।...

दून का झंडा मेला शुरू : आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने को उमड़ा भारी जन सैलाब

श्री दरबार साहिब मे 4 बजकर 12 मिनट पर हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा........ श्री गुरु राम...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई