धर्म-संस्कृति

बैंड-बाजों के साथ निकली श्री राम विवाह शोभायात्रा

देहरादून। श्री रामलीला कला समिति की ओर से नगर में बैंड़ बाजों के साथ श्री राम विवाह शोभायात्रा निकाली गई। बुधवार को शोभायात्रा का शुभारम्भ शिवाजी धर्मशाला से हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं समिति के संरक्षक सुधीर जैन ने सभी पदाधिकारियों, संरक्षकगणों, सदस्यों के साथ शोभा यात्रा का शुभारम्भ झण्डी दिखाकर किया।भव्य झाँकियों, सुन्दर बैंड ध्वनि एवं विशेष रूप से सुन्दर रथ पर भगवान श्री रामचन्द्र जी की सवारी, राजा दशरथ, गुरु विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ एवं भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन की सवारी विशेष आर्कषण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा सहारनपुर रोड़, झण्डा बाजार, रामलीला बाजार, मोती बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, चकराता रोड़, तिलक रोड़ से होते हुए श्री राम दुर्गा मंदिर मालवीय रोड से शिवाजी धर्मशाला पहुंची। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, व्यापार मंडल प्रतिनिधिों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा में समिति के अध्यक्ष राकेश स्वरूप महेन्द्र, अरविन्द गोयल, सोम प्रकाश शर्मा, हर्ष अग्रवाल, धन प्रकाश गोयल, दयाल चन्द्र गुप्ता, सतीश कश्यप, राकेश भंडारी, विक्की गोयल, मनोज सिंघल, वेद अग्रवाल, योगेश भटनागर, हरीश चौहान, मनोज कुमार, शरद गोयल, शुभम गोयल, रोशन राणा, तुषार बंसल, अनिल कुमार गोयल, पृथ्वीनाथ मंदिर सेवादल से संजय गर्ग एवं ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा आदि शामिल थे।

———————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *