Home उत्तराखंड बारिश का कहर: उत्तरकाशी और टिहरी में फटा बादल

बारिश का कहर: उत्तरकाशी और टिहरी में फटा बादल

उत्तराखंड में तेज बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी नाले उफान पर आ गए हैं। रविवार को उत्तरकाशी जिले में देर शाम शुरू बारिश कहर बनकर टूटी। मुख्यालय के निकटवर्ती गांव निराकोट और कंकराड़ी में बादल फटने के बाद उफान के साथ आया मलबा घरों में घुस गया। इससे दो मकान, एक मोटर पुल और कई पैदल मार्ग ध्वस्त हो गए, जबकि बच्ची सहित तीन महिलाओं की मकान के मलबे में दलने से मौत हो गई। एक व्यक्ति गदेरे में बहने से लापता है। तीनों के शवों को सुबह निकाल लिया गया। वहीं तीन घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू कर दिया। हालांकि अंधेरा होने के कारण टीम को परेशानी झेलनी पड़ी। टिहरी के भिलंगना ब्लाक बादल फटने से मेढ़ गांव में तबाही की सूचना है। यहां कुछ घर भूस्खलन से ध्वस्त होने की सूचना है। वहीं, मौसम विभाग ने आज सोमवार 19 जुलाई को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में मलबा आने से 50 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद हैं। नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। हालांकि अभी ये खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे भारी गुजर सकते हैं। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश ने दून में दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। जलभराव के चलते सड़कें तालाब बन गईं तो कई जगह घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। इसके अलावा कुछ सड़कों और भवनों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है। भू-धंसाव के चलते नदियों के किनारे और आवासीय कालोनियों में बने कई पुश्ते भी खिसक गए।

मंसूरी विधानसभा के दून विहार जाखन क्षेत्र के सोनिया बस्ती एवं विवेक विहार भाग 4 मे मकान एवं रास्ते की सुरक्षा दिवार ढहने से 2 परिवारों को सामुदायिक भवन मे शिफ्ट किया गया।आज सुबह क्षेत्र के भूस्खलन क्षेत्र का दौरा मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल एवं क्षेत्रीय पार्षद संजय नौटियाल के साथ राजवस्य पटवारी एवं निगम की टीम ने नुकशान का जायजा लिया और मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल द्वारा पीड़ित लोगो की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

——————–

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

उत्तराखंड में नई राजनीतिक पार्टी का गठन

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के नाम का ऐलान करते हुए संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि पार्टी  उत्तराखंड के निकाय चुनाव में सभी सीटों...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई