Home देहरादून प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सीएम ने किया पौधरोपण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सीएम ने किया पौधरोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी वृक्षारोपण किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वाटिका पार्क , गोविंदगढ़ सेवा बस्ती देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक मदन कौशिक, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

————————————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई