देहरादून

पृथ्वीनाथ मंदिर में होगा नौ कन्याओ का सामूहिक विवाह

दानदाता मनोज कुमार गुप्ता ने सेवादल को सुपुर्द किया वाहन
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर से अक्षय तृतीया पर्व पर 10 मई को नौ कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता ने एक दुपहिया वाहन सेवादल को सुपुर्द किया। जिसे लक्की ड्रा के माध्यम से एक कन्या को दिया जाएगा।
मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि सेवादल द्वारा पूर्व में दिए गए संकल्प 108 कन्याओ के विवाह की श्रृंखला के क्रम में पंचम चरण व श्री बालाजी शोभायात्रा के आयोजन से बचत धनराशि व श्रद्धालुओ के सहयोग से सेवादल द्वारा 10 मई को नौ कन्याओं का विवाह श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में कराया जाएगा। श्रद्धालुआें व सेवादल के सहयोग से कन्याओं को दैनिक उपभोग की सामग्री भेंट की जाएगी। इस मौके पर इन कन्याओं में से एक कन्या को लक्की ड्रा द्वारा दुपहिया वाहन भेंट किया जाएगा। मनोज कुमार गुप्ता ने  दुपहिया वाहन की चाबी सेवादल को  सुपुर्द किया। जिसे विवाह के दिन लक्की ड्रा के माध्यम से एक कन्या को भेंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा विवाहित जोड़े को एक-एक तुलसी का पौधा भेंट किया। क्योंकि उसी दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी है।
इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजकुमार गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आचार्य सुभाष जोशी, हरीश मित्तल, मनमोहन शर्मा, अरुण शर्मा, नवीन गुप्ता, विक्की गोयल, शैलेंद्र सिंघल, संजय कुमार गर्ग, प्रदीप गोयल, अनुराग गोयल, रोहित अग्रवाल, उमेश जिंदल, कपिल गुप्ता, दीपक गर्ग, अमित तायल, नीलम सिंघल, मेघा मित्तल, दीपक मित्तल आदि मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *