खेल

नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स में पदक विजेताओं को सीएम ने किया सम्मानित

देहरादून। नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स में स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबॉल खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। खेलो इंडिया के अंतर्गत आयोजित नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स का आयोजन दिल्ली के त्याग राज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया था। जिसमे उत्तराखंड की 40 प्लस और 50 प्लस की फुटबाल टीम ने प्रतिभाग किया गया था और खेलो मास्टर्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव शैलेन्द्र सिंह के द्वारा आयोजित
देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक एंव हेड कोच, खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ( अनगिनत इंटरनेशनल, नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित ) के नेतृत्व में टीम ने हिस्सा लिया।
40 प्लस की फुटबाल टीम के मनोज नेगी ( कप्तान ), प्रकाश रोनी, जोगेंद्र राम, संजय कुमार शर्मा ( गोल कीपर)  , संजय सिंह, विजय बिष्ट, राकेश मोहन ब्लोदी, विरेन्द्र सिंह रावत, सुबोध पाठक, हितेश मोहन, राम सिंह नेगी , विमल सिंह रावत, अमित ठाकुर, राजेश सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, आशीष गुरुंग, संदीप रावत, मनोज कोहली, गोविन्द सिंह बिष्ट,  मुकेश उत्तराखंड कोर्डिनेटर पंकज कनोजिया, उत्तराखंड स्पोर्ट्स मैनेजर / फिजियो संजीव कुमार अरोड़ा , असिस्टेंट मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच कमल सिंह रावत, गोल कीपर कोच सुनील कुमार गुरुंग, असिस्टेंट कोच प्रदीप शर्मा।
50 प्लस की फुटबाल टीम मे कमल सिंह रावत (कप्तान), सुनील कुमार गुरुंग, विमल सिंह रावत, हिम्मत सिंह, विनोद सिंह गुसाई, विरेन्द्र सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, योगेंद्र बहादुर छेत्री, दीपक सिंह( गोल कीपर ) , विमल सिंह रावत ( पौड़ी ), प्रदीप शर्मा , सुरेन्द्र सिंह रावत,  सतीश रावत (गोल कीपर), रतन कुमार, अरविंद नेगी, रविन्द्र भंडारी, नन्दलाल, कोर्डिनेटर पंकज कनोजिया, मैनेजर विमल सिंह रावत, उपकप्तान प्रदीप शर्मा, अस्सिटेंट मैनेजर / फिजीओ संजीव कुमार,  कोच विरेन्द्र सिंह रावत, असिस्टेंट कोच मनोज नेगी, गोल कीपर कोच सुनील गुरुंग।
उत्तराखंड से नेशनल मे प्रतिभाग करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने मुख्यमंत्री आवास मे फुटबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इतिहास मे पहली बार उत्तराखंड की फुटबाल टीम ने गोल्ड और ब्रॉन्स मैडल जीता। मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने पूरी टीम को और स्पेशल विरेन्द्र सिंह रावत जिनके नेतृत्व मे टीम ने प्रतिभाग किया, को ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें दी।
————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *