Home साहित्य नहीं रहे मशहूर कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज, संगीत जगत में शोक

नहीं रहे मशहूर कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज, संगीत जगत में शोक

मशहूर कत्थक नर्तक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। वह 83 साल के थे। बिरजू महाराज का दून से भी लगाव रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली स्थित आवास में वह नाती पोतों के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे। तभी अचानक उनके शरीर में कंपन होने लगी। उन्हें पोती की गोद में सिर रखा और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना रविवार रात 12 बजे के बाद की है। उनके पोते स्वरांश मिश्र ने सोशल मीडिया के जरिए महाराज जी के निधन की सूचना दी है।


लखनऊ घराने से तालुक रखने वाले बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था। उन्हें लोग सम्मान से पंडित जी या महाराज जी कहते थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पंडित बिरजू महाराज रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 12:00 बजे तक अपने नाती पोतों के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे। अंताक्षरी खेलते-खेलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उनके शरीर में कंपन होने लगी। इसी दौरान उन्होंने पोती की गोद पर सिर रखा और वह बेहोश हो गए। उन्हें दिल्ली के साकेत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पंडित बिरजू महाराज को कुछ दिनों पहले किडनी की बीमारी का पता चला था। वह डायलिसिस पर चले गए थे। पंडित बिरजू महाराज का बनारस से भी नाता था। उनका ससुराल बनारस था। इलाहाबाद की हंडिया तहसील जो पहले बनारस में आती थी, इनका परिवार वहीं का रहने वाला था। जो बाद में लखनऊ चला गया। वहीं फिर लखनऊ घराना बना। इसी घराने के वो अग्रणी नर्तक थे। इसके अलावा वह कवि, कोरियोग्राफर और शास्त्रीय गायक भी थे। महाराज जी के पिता और गुरु अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री ने किया ललित शौर्य की पुस्तकों का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास कैम्प कार्यालय में युवा साहित्यकार ललित शौर्य की पुस्तकों ’गंगा के प्रहरी’ एवं...

उत्तराखण्ड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ

देहरादून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश...

भक्तदर्शन लिखित “गढ़वाल की दिवंगत विभूतियां’ पुस्तक का विमोचन

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से पुस्तकालय के सभागार में प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. भक्तदर्शन द्वारा लिखित...

लोकनृत्यों की प्रस्तुति के साथ भेंकलताल मेले का समापन

थराली। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छह दिवसीय भेंकलताल— ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले का मंगलवार को समापन हो गया है। अगले...

पत्रकारिता दिवस पर सात पत्रकारों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारिता दिवस पर छह पत्रकारों और एक न्यूज पोर्टल को पत्रकारिता की दीर्घकालीन सेवाओं, तथ्यपरक पत्रकारिता और शोधपरक पत्रकारिता...

पीएम के नेतृत्व में 9 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को रहा समर्पित : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में मीडिया से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में...

पत्रकारिता को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : सुरेखा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की देहरादून इकाई का हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह में पत्रकारिता को धारदार बनाने का संकल्प लिया गया। सोमवार को उत्तरांचल प्रेस...

भेंकलताल मेले में 10 छात्रों को मिला रेनू मिश्रा स्मृति सम्मान

थराली। भेंकलताल—ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में 10 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामीण क्षेत्र...

विधायक ने मेले को राजकीय मेला घोषित करने का दिया आश्वासन

थराली। रतगांव के तालगैर में चल रहे छह दिवसीय भेंकलताल,ब्रह्मताल पर्यटन, खेल एवं सांस्कृतिक विकास मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने का प्रयास...

सीएम ने सुना पीएम के मन की बात का 101वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101 वां संस्करण...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई