खेल

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का निधन, शोक की लहर

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह एक महीने तक कोरोना से जंग लड़ने के बाद आखिर में जिंदगी की रेस हार गए। शुक्रवार देर रात 11:30 बजे चंडीगढ़ में निधन हो गया। इससे पहले रविवार को उनकी 85 वर्षीया पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर की भी कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हुई थी। धावक मिल्खा सिंह के निधन पर दून में खेल एसोसिएशनो, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण करीब एक महीने पहले मिल्खा सिंह को अस्पताल में भर्ती किया गया था। करीब एक महीने बाद 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन 91 वर्ष के खिलाड़ी ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनके पारिवारिक रसोइए को कोरोना हो गया था, जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।वहीं चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल ने भी एक स्टेटमेंट जारी करके उनके निधन की सूचना दी है. अस्पताल ने बताया है कि मिल्खा सिंह 3 जून को अस्पताल में भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक यहां उनका कोरोना का इलाज चलता रहा और वे कोरोना नेगेटिव आ गए। हालांकि बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतें आने के कारण उन्हें कोविड अस्पताल से मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की टीम के द्वारा की गई पूरी कोशिशों के बाद भी वे क्रिटिकल कंडीशन से बाहर नहीं आ सके और 18 जून की रात 11.30 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

महीने कोरोना से जूझने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जिंदगी की जंग हार गए हैं।
बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनकी मौत हो गई है। इसी हफ्ते पत्नी की मौत हो जाने के बाद वे मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है ”हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है”
बता दें कि फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह साल 1960 में हुए रोम ओलंपिक की 400 मीटर दौड़ के फाइनल मैच में चौथे स्थान पर रहे थे।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *