Home देहरादून दिव्यांगजनों की सहायता के लिए देवदूत बन रही गोकुल संस्था

दिव्यांगजनों की सहायता के लिए देवदूत बन रही गोकुल संस्था

देहरादून। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए कृत्रिम अंग प्रदान करने का कार्य गोकुल संस्था देहरादून के द्वारा किया गया। बता दें कि गोकुल संस्था अपने ही संसाधनों से वर्ष 2000 से फिजिकली चैलेंज्ड लोगों के लिए काम कर रही है, फिजिकली चैलेंज्ड दिव्यांगजन न केवल सामाजिक दृष्टि से विशेष जरूरतों वाले लोग होते हैं बल्कि कभी-कभी उन्हें सामाजिक उपेक्षा का शिकार भी होना पड़ता है। ऐसे में गोकुल संस्था की सचिव मधु मैखुरी ने जो खुद भी शारीरिक रूप से विशेष आवश्यकता के लिए संघर्ष करती हैं, उन्होंने गोकुल संस्था के द्वारा शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को कृत्रिम अंगों के द्वारा सक्षम बनाने तथा उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश प्रारंभ किया। सन 2000 से गोकुल संस्था निरंतर उत्तराखंड राज्य भर में जगह-जगह कैंप लगाकर शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण का काम कर रही है, अब गोकुल संस्था देहरादून (दिल्ली फार्म हर्रावाला) स्थित अपने कार्यालय से अधिकांशतः कृत्रिम अगं लगा रही है। इन अंगों के तैयार होने के बाद यहीं फिट भी किया जाता है। शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए उनके विशेष आवश्यकता के उपकरणों का भी संयोजन किया जाता है। गोकुल संस्था द्वारा प्रदान किए जाने वाले उपकरण ना केवल तकनीकी रूप से हल्के और जीवन को सामान्य बनाने में काफी हद तक सहायक हैं बल्कि उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले कृत्रिम अंगों से बहुत सारे लोगों ने अपनी जिंदगी बदल दी है। आज भी गोकुल संस्था के द्वारा रुद्रप्रयाग देहरादून आदि जनपदों के  लोगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए तथा कुछ लोगों के कृत्रिम अंग तैयार करने के लिए उनकी नाप जोख की गई। गोकुल संस्था के अध्यक्ष मोहन जगूड़ी ने कहा कि गोकुल संस्था बहुत ईमानदारी के साथ दिव्यांग लोगों से भावात्मक रूप से जुड़ी है और उनकी मदद करना चाहती है। एप्सिलोन ग्रुप के प्रबंध निदेशक विक्रम हांडा, निदेशक वी के हांडा, श्रीमती अंजू हांडा तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे एडवोकेट एस. के. गुप्ता के विशेष सहयोग और योगदान से फिजिकली चैलेंज्ड लोगों की विशेष सहायता की गई। इस बार की सहायता Epsilon carbon private limited (इप्सिलोन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड) कर्नाटका के द्वारा सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत विशेष आर्थिक सहयोग देकर की गयी। जिसके अन्तर्गत पहाड़ी क्षेत्रों के 6 दिव्यांग जनों को उच्च तकनीक के कृतिम उपकरण भेंट किये गये। जनपद रुद्रप्रयाग से संदीप , भरत सिंह, शंकर लाल, मास्टर राघव गौर तथा देहरादून जनपद में चकराता के लूदर सिंह, टिहरी से जीत राम उनियाल को उच्च तकनीक के कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।चकराता के लूदर सिंह कृत्रिम पांव लगने से बहुत उत्साहित दिखे उनका कहना है कि यह पांव बहुत सुविधाजनक है।इप्सिलोन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड कर्नाटका द्वारा उत्तराखंड के दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु हस्ताक्षरित अनुबंध के अनुरूप कृत्रिम अंग वितरण किए गए। गोकुल कंप्यूटर सेंटर देहरादून तथा रुद्रप्रयाग जनपद में गोकुल के सहयोग से भीरी में पोलियो ग्रस्त विनोद द्वारा कंप्यूटर सेंटर का संचालन किया जा रहा है। गोकुल संस्था की वर्ष 2000 से शुरू की गई यह यात्रा अभी तक 26 बड़े स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर चुकी है। इन स्वास्थ्य शिविरों में लाभार्थियों की संख्या 11709 है। जबकि उत्तराखंड में अभी तक कुल 31 जागरूकता शिविरों के माध्यम से लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या 4650 है। वर्ष 2000 से गोकुल संस्था दिव्यांग लाभार्थियों के स्वरोजगार हेतु भी कार्य कर दिव्यांग लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बना रही है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट एसके गुप्ता, गोकुल संस्था की ओर से संस्था के अध्यक्ष मोहन जगूड़ी, सचिव मधु मैखुरी, इंचार्ज भगवती रतूड़ी, संयोजक धीरज रावत, बिपिन रावत लाभार्थी मनोहर सिंह रावत तथा लाभार्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

———————————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई