दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में भूकंप के झटके
नईदिल्ली। दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके 10 बजकर 31 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप से लोगों में दहशत है। उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके।इसके अलावा जम्मू जम्मू कश्मीर पंजाब हिमाचल उत्तराखंड लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होने से कई जगहों पर लोग घर से बाहर निकल आए। टेलीविजन चैनलों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से 80 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
———————————-