देहरादून

डेंगू संभावित क्षेत्रों में नगर निगम ने चलाया फागिंग अभियान

देहरादून। नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देशों पर नगर निगम द्वारा डेंगू संभावित क्षेत्रों में वृहद स्तर पर फागिंग अभियान चलाया । इसी क्रम में मंगलवार को खुडबुडा वार्ड में वृद्ध स्तर पर फागिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े वाहनों एवं फागिंग मशीन से लैस नगर निगम कर्मियों ने अभियान चलाया।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने डेंगू रोकथाम एवं बचाव पर शुरुआत से फोकस करते हुए इस संबंध में उच्च अधिकारियों और देहरादून स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य इंस्पेक्टरों की कई दौर की बैठक ले चुके हैं।

डेंगू के उन्मूलन हेतु नगर निगम द्वारा डेंगू संभावित क्षेत्रों तक पहुंच कर डेंगू के लारवा को समाप्त किया जा रहा है और साथ ही साथ वृहद स्तर पर फॉगिंग प्रक्रिया को भी अंजाम दिया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग देहरादून आशा हेल्थ वर्कर के साथ नागरिकों में डेंगू से बचाव एवं रोकथाम हेतु विभिन्न लिफलेट के मध्यम से जानकारियां भी लगातार प्रदान कर रहा है।

मेयर सुनील उनियाल गामा भी लगातार विभिन्न मंचों से नागरिकों को डेंगू के प्रस्तावित खतरों के विषय में लगातार आगाह कर रहे हैं। उनका आह्वान है कि हम नियमित तौर पर अपने घरों-छतों पर जा कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं डेंगू का लारवा तो नहीं पनप रहा है। एक स्थान पर पानी को इकट्ठा नहीं होने देना है, लगातार पानी की निकासी होते रहनी चाहिए।

उन्होंने श कहा कि नगर निगम संपूर्ण तत्परता से डेंगू के विरुद्ध अभियानों को यूं ही संचालित करता रहेगा तथा नगर निगम एवं जागरूक नागरिक मिलकर डेंगू को हराएंगे।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *