Home उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान होने पर क्या बोले धामी,...

पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान होने पर क्या बोले धामी, देखिए वीडियो

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह 23 मार्च को राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर सम्भालेंगे। हाईकमान ने विधायकों की बैठक के बाद उनके नाम पर मोहर लगा दी है। इस बीच पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार जनाकांक्षाओं पर खरा उतरेगी और विकास की लौ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी।  मुख्यमंत्री आवास पहुँचने उनका भव्य स्वागत हुआ। जैसे ही धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे उनकी की मां बिशना देवी ने धामी का तिलक कर आरती उतारी और खीर खिलाकर उनका मुहं मीठा कराया और धामी ने मां का आशीर्वाद लिया। आज देहरादून में हुई विधानमंडल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को फिर से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है। वही इसी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने छह महीने में उत्तराखंड में छाप छोड़ी है। इस दौरान धामी ने अच्छी सरकार चलाई है।  धामी को सरकार चलाने का अनुभव है। गौरतलब है कि 3 जुलाई 2021 को पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने थे। वही अब  23 मार्च को वह दोबारा प्रदेश के 12वें  मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।  धामी के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद विधानसभा के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे । सीएम आवास में जमकर आतिशबाजी हुई। कार्यकर्ता  गढ़वाली और कुमाऊंनी संगीत  और ढोल- दमाऊ की थाप पर थिरकने लगे और जमकर जश्न मनाया।   वहीं प्रदेशभर में धामी को दुबारा कमान सौंपे जाने पर  कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं रामनगर में पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर उनके समर्थकों ने पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीशचंद्र सती के निवास पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जमकर आतिशबाजी कर खुशी जताई।  राज्य की कमाम मिलने के बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक पहुंचे और शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम जनता को पारदर्शी शासन देंगे और अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे उसके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सबको साथ मिलकर काम करना होगा।  धामी ने कहा कि चुनाव से पहले हमने जो संकल्प लिए है  सरकार उनको पूरा करेंगी। यूनिफॉर्म कोड पर उन्होंने कहा की हमारी सरकार इसे भी पूरा करेगी।

——————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई