राजनीति

चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून। चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में प्रीतम सिंह पवांर, कांग्रेस विधायक राजकुमार शामिल हो चुके हैं। इसके बाद गुरुवार को चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्‍यक्ष सूरतराम नौटियाल भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व सांसद मनोहरकात ध्यानी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सूरत राम नौटियाल ने 2017 में भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन तब वह चुनाव हार गए थे। तब से पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया हुआ था। नौटियाल गुरुवार को 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वे उत्तरकाशी के बड़े नेता हैं। ओबीसी और राममंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही, जेल भी गए। गुरुवार को वह अपने 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

——————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *