राष्ट्रीय

ब्रेकिंग : चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए सीएम

विधायक चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। चन्नी पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री होंगे। अब वे साढ़े छह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना गया। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन नवजोत सिद्धू के नजदीकी सुखजिंदर रंधावा के सीएम बनने की चर्चा जोरों पर रही। लेकिन शाम होते होते माहौल बदल गया। रंधावा के नाम पर विरोध उठा तो हाईकमान ने चन्नी को प्रदेश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया। चरणजीत सिंह चन्‍नी 2007 से विधायक हैं और श्री चमकाैर साहिब से विधायक हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *