राजनीति

अनिल डोभाल की उक्रांद में घर वापसी

देहरादून। उक्रांद के पूर्व नेता अनिल डोभाल की उत्तराखंड क्रांति दल में पुनः घर वापसी हो गयी है। रविवार को उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
बता दें कि अनिल डोभाल पूर्व में उक्रांद के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उक्रांद पार्टी से ही उन्होंने रायपुर विधानसभा से दो बार विधायक का चुनाव भी लडे चुके हैं हालांकि चुनाव में कामयाबी नहीं मिल पायी।  उन्होंने उक्रांद से दूरी बनाकर अन्य संगठनों में जन मुद्दों को लेकर मुखर रहे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उक्रांद को मबजूती देने के लिए रविवार को पार्टी कार्यालय में घर वापसी कर ली है। उनकी घर वापसी को संगठन की मजबूती और प्रदेष के क्षेत्रीय मुदृदों को नई उर्जा देने और संगठन को आगे बढाने की दिषा में महत्सपूर्ण कदम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने अनिल डोभाल का स्वागत करते हुए विष्वास जताया कि उनके पुनः दल से जुडने से संगठन को बल मिलेगा। साथ ही अपने अनुभव और सक्रिक भूमिका से उत्तराखंड के हितों की लडाई को और सषक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस मौके पर अनिल डोभाल का कहना है कि वह उत्तराखंड के मुल निवास, सख्त भू-कानून, गैरसैण को स्थायी राजधानी बनाने, बेरोजगारी, पलायन और प्रदेष के अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर संघर्शरत रहेंगे।
ठस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय प्रवक्ता प्रमोद कला, कार्यालय प्रभारी देवचंद उत्तराखंडी, मूल निवास भू कानून प्रकोश्ठ के अध्यक्ष लुसुन टोडरिया, प्रकोश्ठ के उपाध्यक्ष राकेष नेगी, महामंत्री कपिल रावत, मीडिया प्रभारी दिनेष पंत आदि मौजूद रहे।
—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *