देहरादून

गंगा किनारे सीएम धामी सहित हजारों साधकों ने किया योग

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोगों ने सुबह 6.30 बजे एक साथ खुले आसमान के नीचे योग किया। योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपरिवार परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे थे। आश्रम में ऋषिकुमारों ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की ध्वनियों के साथ उनका स्वागत किया। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में हजारों लोग योग किया। ऋषिकेश ने योगनगरी के रूप में देश-विदेश में ख्याती प्राप्त की है। यहां विश्वभर से लोग योग, अध्यात्म और ध्यान का ज्ञान ग्रहण करने आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *