खाद्य सामग्री से भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार
देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में सावन मास पर भगवान भोलेनाथ का खाद्य सामग्री से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर के महंत श्री श्री 108 रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में सावन मास पर शनिवार को भगवान भोलेनाथ का खाद्य सामग्री से भव्य श्रृंगार कर उनकी सामूहिक आरती की गयी। इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, राजेंद्र आनंद, अनिल भारद्वाज, विकास भारद्वाज, विक्की गोयल, अनुराग अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग आदि मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—