अब इन कैबिनेट मंत्री की ज़ुबान फिसली, क्या बोल गए, देखिए वीडियो
देहरादून। मसूरी में शहीद स्मारक पर मसूरी गोलीकांड के शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की संबोधन करते हुए ज़ुबान फिसल गई । यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्व मुख्यमंत्री से संबोधित कर दिया। जिसको लेकर लोगों ने उनका ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पूर्व नहीं , पुष्कर सिंह धामी वर्तमान मुख्यमंत्री हैं,। ऐसे में गणेश जोशी को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी तो आगामी 15 साल के लिए मुख्यमंत्री है और आज नहीं तो कल पूर्व होना ही है। हालांकि मंच से जब मंत्री ने ये बोला तो केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनकी गलती को सुधारा और उन्हें वर्तमान मुख्यमंत्री कहने को कहा।