कांग्रेस प्रदेश सचिव गीताराम ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री को दी बधाई
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवँ शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि काँग्रेस हाईकमान ने पंजाब में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया। हम पार्टी हाईकमान श्रीमति सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवँ पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट करते हैं। जिस प्रकार काँग्रेस पार्टी ने यह कदम उठाया है यह पूरे देश के लिए मिशाल की कांग्रेस पार्टी सभी वर्गो को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का काम करती हैं। अब पूरे देश को काँग्रेस पार्टी के साथ खड़े होकर चलना चाहिए।
——————-