उत्तराखंडराजनीति

करण माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ता वापसी का सपना देख रही कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था तो वही नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने के बावजूद कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष ने चुन पाई थी। अब कांग्रेस ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है इन तीनों ही पदों पर कांग्रेस ने गढ़वाल और कुमाऊं का संतुलन बनाने की कोशिश नहीं की और नियुक्तियों में गढ़वाल को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार करण माहरा को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। तो वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है यही नहीं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा से चुनावी मात देने वाले विधायक भुवन चंद्र कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

———————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *