राजनीति

ऋषिकेश महापौर को कारण बताओ नोटिस

देहरादून। नगर निगम ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं और पार्षदों के मध्य चल रहे विवाद को प्रदेश भाजपा ने गंभीरता से लिया है। पार्टी ने प्रकरण में हुई बयानबाजी को अनुशासनहीनता मानते हुए महापौर को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसके अलावा पार्टी के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को भी अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस भेजे गए हैं। सभी को सप्ताहभर के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर महामंत्री कुलदीप कुमार ने ये नोटिस भेजे हैं। ऋषिकेश की महापौर को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि महापौर व पार्षदों के बीच विवाद चल रहा है। साथ ही महापौर का मंडल अध्यक्ष के साथ समन्वय नहीं है। आरोप लगाया गया है कि पार्टी के इन आंतरिक मामलों को मीडिया में प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। नोटिस के अनुसार पार्टी संविधान के तहत यह सब अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

———————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *