उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले बेबी रानी मौर्य ने इसी महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इनकी नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए हैं।