उक्रांद महानगर इकाई ने फूंका भाजपा का पुतला
देहरादून। भाजपा द्वारा प्रदेश में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन किए जाने के विरोध में उक्रांद महानगर इकाई ने शनिवार को भाजपा का पुतला दहन किया। दल के संरक्षक त्रिवेन्द्र पंवार भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राज्य की जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। इसके लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि जनता ने वर्ष 2017 के विस चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया था। लेकिन भाजपा ने इस जनमत का जो अपमान किया है उसका जबाव आगामी विस चुनाव में मिलेगा। बीडी रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने उत्तराखंड को सीएम बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। यह जनभावनाआें के साथ खिलवाड़ है। जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत के बाद मुख्यमंत्री पद से तीरथ रावत को क्यों हटाया गया इस पर भाजपा श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष दीपक रावत, प्रमिला रावत, लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, किरण रावत, दीपक, दिनेश नेगी, अशोक नेगी, सोमेश बुड़ाकोटी, अनिल डोभाल आदि शामिल रहे।
————————————–