खेल

हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये देगा ग्राफिक एरा

देहरादून। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से हाकी को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के प्रदर्शन को ग्राफिक एरा ने सलाम किया। साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने सम्मान स्वरूप ओलंपियन वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये की देने की घोषणा की।

ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनााला ने कहा कि वंदना कटारिया ने आेलम्पिक में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड का गौरव बढ$ाया है। आेलम्पिक में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हाकी खिलाड$ी वंदना कटारिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। भले ही भारतीय टीम पदक से चूक गई, लेकिन आेलम्पिक में चौथे नंबर पर पहुंचना भी इतिहास रचने वाली उपलब्धि है। टीम के प्रदर्शन से अगले आेलम्पिक में भारत गोल्ड जरूर जीतेगा। डा. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में महिलाआें का बहुत योगदान है। उत्तराखंड की लड$कियों और लड$कों का अच्छी ट्रेनिंग मिलने पर उत्तराखंड खेलों में पदक पाने वाले राज्य के रूप में भी जाना जाएगा। उन्होंने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की आेर से वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि ट्रेनिंग के लिए जरूरत पडऩे पर भी ग्राफिक एरा प्रोत्साहित करेगा। साथ ही अन्तरराष्ट्रीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाडि$यों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की आेर से रजिस्ट्रार आेंकार नाथ पंडित ने सम्मान राशि देने के संबंध में वंदना कटारिया के परिजन को पत्र लिखा है। उक्त पत्र को लेकर ग्राफिक एरा का प्रतिनिधि मंडल डा. सुभाष गुप्ता और साहिब सबलोक के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद में वंदना कटारिया के परिवार से मिलने रवाना हो गया है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *