देहरादून

आर्ट प्रतियोगिता में माधुरी ने मारी बाजी

देहरादून। हरेला पर्व के उपलक्ष में अपने सपने संस्था की आेर से आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माधुरी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को सुभाषनगर स्थित कार्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने सपने संस्था ने आर्ट प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज को जागरुकता का संदेश देना था। आर्ट प्रतियोगिता में 12 से 16 वर्ष के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में माधुरी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जानवी ने द्वितीय व सिमरन रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने कहा कि पेड़-पौधे लगाने के साथ ही उन्हें बचाने की भी जरुरत है। समाज को मिलकर पेड़-पौधों के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस उवसर पर विकास चौहान, अंजलि पोखरियाल, बद्री विशाल, हिमांशु, मीना, नगमा, बीएस रावत आदि मौजूद थे।

————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *