Home हेल्थ अस्पतालों ने छुपाए 218 संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े !

अस्पतालों ने छुपाए 218 संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े !

अलग—अलग अस्पतालों में बीती मई व जून में हुई है कोरोना से मरीजों की मौत
बैकलॉग के रूप में कोविड कंट्रोल रूम को अब भेजी जा रही सूचना
महकमे ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन व सीएमआें को जारी किया नोटिस
देहरादून । प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी हद तक मंद पड़ चुकी है। एक तरफ संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट का क्रम जारी है तो वहीं संक्रमित मरीजों की मौत पर भी काफी हद तक विराम लगा है। लेकिन इस बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत को लेकर अस्पतालों द्वारा जिस तरह का घालमेल किया गया है वह बेहद चौकाने वाला है। यूं कहा जा सकता है कि पिछले दिनों में अस्पताल संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े छिपाते रहे हैं। इसका खुलासा तब हो रहा है जबकि संबंधित अस्पतालों द्वारा संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े (बैकलॉग) अब राज्य कोविड कंट्रोल रूम को भेजे जा रहे हैं।
बुधवार को दर्जनभर से अधिक अस्पतालों से जिस तरह कोविड कंट्रोल रूम को जिन 218 संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा (इन मरीजों की मृत्यु मई व जून में हो चुकी है) भेजा गया है उससे स्वास्थ्य विभाग के उ”ााधिकारी भी भौचक्क रह गए। एेसे में महकमे ने संबंधित अस्पताल प्रबंधनों व जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को नोटिस भेजा है। बता दें कि कुछ दिन पहले यह बात उभर कर सामने आई कि कई अस्पतालों द्वारा संक्रमित मरीजों की मौत के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसे गंभीर मामला माना और कहा कि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की जानकारी अस्पताल ना छुपाए। इस पर राज्य सरकार ने भी अस्पतालों को निर्देश जारी किए कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत से संबंधित सूचना उसी दिन अथवा दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक राज्य कंट्रोल रूप को भेजी जाए। लेकिन इसके बाद भी कई अस्पतालों ने मरीजों की मौत के आंकड़े छुपाए हैं। अस्पतालों द्वारा मौत के इन आंकड़ों को अब बैकलॉग के तौर पर कंट्रोल रूम को भेजा जा रहा है।
किस अस्पताल से मौत का कितना बैकलॉग
अस्पताल का नाम            मरीजों की मौत का बैकलॉग
जिला अस्पताल पिथौरागढ़                47
बेस अस्पताल अल्मोड़ा                     36
बेस अस्पताल कोटद्वार                      32
विनय विशाल अस्पताल हरिद्वार          25
सीएचसी कोटेश्वर-रुद्रप्रयाग                 21
बाबा नीम करोली अस्पताल नैनीताल    12
जिला अस्पताल बागेश्वर                      12
अस्पताल से अतिरिक्त पौड़ी                  8
सांई अस्पताल नैनीताल                        8
मिलिट्री अस्पताल पिथौरागढ़                 7
अस्पताल के अतिरिक्त अल्मोड़ा             5
हल्द्वानी मेडिकल कालेज                      2
सीएचसी लमगड़ा                                 1
एसएडी धौलीछीना                               1
दून अस्पताल                                       1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई