Home राजनीति फटी जींस बयान को लेकर युवा कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच, कई...

फटी जींस बयान को लेकर युवा कांग्रेस ने किया सचिवालय कूच, कई कांग्रेसी गिरफ्तार

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की महिलाआें की फटी जींस संबंधी टिप्पणी से आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया। सचिवालय के समीप पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने काफी संख्या में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में पुलिस लाइन ले जाकर रिहा कर दिया गया।
युवा कांग्रेस ने सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाआें के पहनावे के ऊपर की गई टिप्पणी को अभद्र व अनावश्यक बताते हुए शुक्रवार को उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय से सचिवालय कूच किया। कूच का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया । कूच से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम में एक महिला की वेशभूषा का विवरण जिस प्रकार से पांव से लेकर घुटने बाजू व सर तक किया वो कोई जुबान फिसलने का मामला नहीं बल्कि एक सुविचारित वक्तव्य था जो संस्मरण के रूप में उन्होंने सुनाया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन से न केवल उनकी बल्कि पूरे संघ परिवार की महिलाआें के प्रति सोच प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता है जुबान फिसलने का मामला नहीं है क्योंकि एेसे ही बयान भाजापा के कई नेता समय—समय पर देते रहे हैं । मुख्यमंत्री को तत्काल मातृशक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए, खेद व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व बीजीपी के पिछले मुख्यमंत्री ने महिलाआें पर वाटर कैनन व लाठियां चलवाई और नए मुख्यमंत्री ने महिलाआें पर भद्दा वक्तव्य दे कर यह साबित कर दिया कि संघ व भाजपा की मानसिकता ही महिला विरोधी है और ये दोनों पूर्व व वर्तमान मुख्यमंत्री संघ के बचपन से स्वयंसेवक हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि अभी लोग मंत्री बंसीधर भगत के उस बयान को नहीं भूले हैं जो उन्होंने अध्यक्ष के रूप में नेता प्रतिपक्ष के बारे में कुछ दिन पूर्व दिया था। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने कहा कि युवा कांग्रेस राज्य की मात्र शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा लगातर महिलाआें को अपमानित करती आई है और अब महिलाआें को ही निर्णय करना है कि उनको आगे भाजपा के नेताआें के मुंह से कब तक अपमानित होते रहना है। इसके कांग्रेसी पार्टी मुख्यालय से कूच कर पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता सचिवालय की आेर बड$े । सुभाष रोड पर सचिवालय से पहले भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगा कर जुलूस को व्हाइट हाउस के सामने रोक दिया। वहां पर काफी देर धक्का मुक्की के बाद कांग्रेस नेताआें ने गिरफ्तारी दी। पुलिस ने कांग्रेस नेताआें को हिरासत में लिया और उनको पुलिस लाइन ले गई। बाद में हिरासत में लिए गए सभी कांग्रेसियों को रिहा कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक राजकुमार, महिला नेत्रियां गरिमा दसौनी, शिल्पी अरोरा, कमलेश रमन, अंजली चमोली , प्रतिमा सिंह, मधु , अमृता कौशल समेत कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अफगानिस्तान से दिल्ली तक भूकंप, उत्तराखंड के कई इलाकों में महसूस हुए झटके, घरों से बाहर भागे लोग

मंगलवार रात १०:१७ बजे अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लेकर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना...

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

लोक पर्व फूलदेई पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में जीवंत हुई लोक संस्कृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई