महिला यूपीएल : चार टीमों के लिए 64 खिलाडिय़ों का चयन
यूपीएल के लिए महिला टीमों के प्लेयर ड्राफ्ट के बाद स्क्वाड फाइनल
देहरादून। उत्तराखंड प्रीमियर लीग के लिए महिला टीमों के प्लेयर ड्राफ्ट के बाद स्क्वाड फाइनल किए गए। यूपीएल में महिला वर्ग की चार टीमों के लिए 64 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।
यूपीएल महिला खिलाड़ी ड्राफ्ट शनिवार को संपन्न हुआ। महिला यूपीएल में भाग लेने वाली टीमों हरिद्वार स्टॉर्म, मसूरी थंडर्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस और टिहरी क्वीन्स के लिए प्रतिस्पर्धी स्क्वाड तैयार किए गए। प्रत्येक फ्रेंचाइजी ने अपने रोस्टर को पांच प्रमुख श्रेणियों आइकन प्लेयन कैटेगरी ए, कैटेगरी बी, कैटेगरी सी और अनकैप्ड प्लेयर्स में खिलाडिय़ों का चयन पूरा किया। ड्राफ्ट के बाद अब टीमें 23 सितंबर से शुरू होने वाली महिला यूपीएल में हिस्सा लेने की तैयारी शुरू करेगी। पिक ऑर्डर के बाद पहले पिक के साथ टिहरी क्वीन्स ने नीलम भारद्वाज को चुनी। मसूरी थंडर्स ने अपने आइकन प्लेयर के लिए दूसरी पिक करते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज कंचन परिहार को चुना। हरिद्वार स्टॉर्म ने भी विकेटकीपर-बल्लेबाज स्वेता वर्मा को आईकन प्लेयर के रूप में पिक किया। जिससे पिथौरागढ़ हरिकेंस को मानसी जोशी अपनी मार्की खिलाड़ी के तौर पर मिल गयी। पिक ऑर्डर के अनुसार स्क्वार्ड बनाना शुरू किया। हर राउंड में एक खिलाड़ी चुनने के लिए अधिकतम 2 मिनट का समय मिला। कुल 16 राउंड, जिसमें आइकन प्लेयन राउंड भी शामिल था, पूरे किए गए। जिससे टीमों को सीनियर, अंडर-23, अंडर-19 और अनकैप्ड श्रेणियों के 16—16 खिलाडिय़ों का स्क्वाड बनाने में मदद मिली।
महिला टीमों की स्क्वाड$ सूची-
हरिद्वार स्टॉर्म– स्वेता वर्मा (आइकन प्लेयर), ज्योति गिरी, कनक तपरणिया, सफीना एस, ऋतिका सुप्याल, दिव्या बोहरा, दीपिका चांद, कल्पना वर्मा, अंकिता शाह, तनिशा खत्री, गरिमा बिष्ट, तमन्ना, हर्षिता पंत,
रोज, मानवी जामिवाल, तन्वी नौटियाल।
मसूरी थंडर्स- कंचन परिहार (आइकन प्लेयर), अमीषा बहुखंडी, नीलम बिष्ट, डिम्पल कंडारी, रीना जिंदल, तारा बिष्ट, शगुन चौधरी, गायत्री आर्य, प्रमिला रावत, सिद्धि पांडेय, भूमि उमर, भूमिका जलाल, ऋचा सिंह, आध्या अग्रवाल, वैष्णवी थपलियाल, सिदरा फारूखी।
पिथौरागढ हरिकेन्स— मानसी जोशी (आइकन प्लेयर), मुस्कान कुमारी, अंजलि गोस्वामी, मनीषा कुआंवर, मुस्कान खान, गुंजन भंडारी, नंदिनी कौशिक, करुणा शेट्टी, वैषाली तुलेरा, रुद्रा शर्मा, अनन्या मेहरा, रिधिमा शेट्टी, इशा, नव्य चौहान, प्रिया
टिहरी क्वीन्स— नीलम भारद्वाज (आइकन प्लेयर), प्रीति भंडारी, मेघा सैनी, मिनाक्षी जोशी, निशा मिश्रा, अंकिता बिष्ट, कनिका नेगी, आरती भंडारी, साक्षी जोशी, वेदिका तिवारी, यशिका बौंठियाल, धृति आनंद, सहज कौर, सभ्या, जैस्मीन कौर, काम्या गौर।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
