खेल

इन्हें मिलेगा उत्तराखंड खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार

देहरादून। उत्तराखंड खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेलमंत्री रेखा आर्या प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। परेड ग्राउंड स्थित न्यू मल्टीपरपज हाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में  वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित की जाएगी।
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार 

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

वर्ष 2020-21 के लिए एथलेटिक्स चन्दन सिंह

देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार

वर्ष 2019-20 के लिए बैडमिंटन प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार सेन

वर्ष 2020-21 के लिए ताईक्वांडो प्रशिक्षक कमलेश कुमार तिवारी

वर्ष 2021-22 के लिए तीरंदाजी प्रशिक्षक संदीप कुमार डुकलान

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *