खेल

रणजी ट्राफीः उत्तराखंड ने असम को पारी व 42 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

उत्तराखंड चौथी बार पंहुचा रणजी ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में
देहरादून। रणजी ट्राफी एलीट फस्र्ट क्लास मैच में उत्तराखंड ने असम को एक पारी और 42 रनों से हराकर चौथी बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उत्तराखंड ने पहली पारी में 460 रन का स्कोर बनाया, जबकि आसाम ने दोनों पारियों में 418 रन ही बना पाई।
दून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी मैदान में उत्तराखंड और आसाम के बीच चार दिवसीय रणजी ट्राफी फस्र्ट क्लास मैच खेला गया। पहली पारी में उत्तराखंड ने 120 ओवर में 7 विकेट पर 460 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी कर उत्तराखंड ने कप्तान कुणाल चंदेल के 207 रन की शानदारी पारी और लक्ष्य राय चंदानी के 86 रन के दम पर 120 ओवर में 460 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। असम के खिलाफ मैच में उत्तराखंड के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मयंक मिश्रा और आदित्य रावत ने असम के 6 विकेट झटककर पूरी टीम को 140 रन पर समेट दिया। दूसरी पारी में असम के बल्लेबाजों को मयंक मिश्रा ने 6 विकेट और सुचित जे ने 3 विकेट चटकाकर पूरी टीम को 82.5 ओवर में 278 रनों पर समेट दिया। जिसमें सरूपम ने 73, मुख्तार हुसैन ने 32, सिबशंकर राय ने 36 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया।
इससे पहले 2018.19 में रजत भाटिया की कप्तानी में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। तब विदर्भ के हाथों उत्तराखंड को पारी और 115 रन से हार मिली थी। 2021-22 में फिर उत्तराखंड क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था, तब मुंबई के हाथों 725 रन की हार का सामना उत्तराखंड को करना पडा, जबकि 2022-23 में कर्नाटक ने उत्तराखंड को पारी और 281 रन से हराया था।
………………………….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *