केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए। देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज का दौरा करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में उनका रात्रि प्रवास होगा।
———————–