देहरादून

टपकेश्वर मंदिर में किया पौधरोपण

देहरादून। अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन एवं नूपुर डांस अकेडमी के तत्वाधान हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम वन है तो हम हैं आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी,विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनोद उनियाल राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार, श्रीमती अनीता गुप्ता समाज सेवी,संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमर शहीद रघुनंदन शर्मा जी की सुपुत्री एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित व अमर शहीद रघुनंदन शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके किया। तत्पश्चात संस्था की कार्यकारिणी द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया।संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,इंजीनियर एमसी गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर आराध्य कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण करके व पटका पहना के उनका स्वागत किया गया। वृक्षारोपण टपकेश्वर मंदिर की पार्किंग में भक्तों व उनके वाहनों को धूप से छाया प्रदान करने के लिए किया गया। वहां पर छायादार पाकड़ , गुलमोहर , पॉपुलर आदि के पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर टपकेश्वर मंदिर के महंत भरत गिरी ने कहा कि सनातन धर्म प्रकृति को सहेजने का संदेश देता है, पौधारोपण की परंपरा भारतवर्ष में प्राचीन है उसे बनाए वह बचाए रखने के लिए हरेला जैसे लोक पर्व बनाए गए हैं। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरा को हरा भरा बनाए रखना चाहिए। श्रीमती विनोद उनियाल ने कहा प्रकृति वह बालक है जिन्हें वह प्रेम से संवरती है तो वह भी उसे फल व छाया देते हैं ।जिनका उपयोग पृथ्वी पर रहने वाला मानव करता है तो लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरा को हरा भरा बनाएं।

समाजसेवी श्रीमती अनीता गुप्ता ने कहा सनातन धर्म में वृक्षों ,पेड़ों ,पौधों को पल्लवित व संचित करने करने का संदेश है क्योंकि वन है तो ही हम हैं। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती नूपुर गुप्ता ने कहा कि वन है तो हम हैं वन ही धारा का श्रृंगार है वही जल रितु मानव जीव जंतुओं की के जीवन का संतुलन बनाते हैं। वनों व प्रकृति के साथ छेड़छाड़ ही प्रकृति के विनाश का कारण बनती है। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को विश्व का लोक पर्व बनाएं और समस्त धारा को हरा भरा बनाएं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में इंजीनियर एमसी गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, सीता देव ,स्वाति सिंह, सविता गुप्ता ,मोनिका गुप्ता मधु शर्मा अनिल कुमार गुप्ता, रामचंद्र निषाद, प्रभा गुप्ता, नीलम सिंह, दीपक कुमार, श्रीमती माया छेत्री, टी टू चौरसिया आदि मौजूद रहे।

—————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *