उत्तराखंड

बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने ठंड का अहसास कराया। वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून सहित प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।

——————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *