बादशाह व नोरा फतेही की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
देहरादून। पुरूष यूपीएल के फिनाले में रैंपर बादशाह और वालीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की धमाकेदार प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूम उठे।
रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पुरूष यूपीएल का फाइनल क्रिकेट के साथ गीत और संगीत के नाम रहा। रैंपर बादशाह और नोरा फतेही को सुनने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भीड लगी रही। शाम करीब 9:३० बजे सबसे पहले नोरा फतेह ने ओ साथी साथी साथी, तेरी नजर लग न जाए, प्यार दो प्यार लो आदि गीतों पर शानदार नृत्य कर दर्शकों का मनोरंजन किया। उसके बाद रैंपर बादशाह ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश किया। उन्होंने ये लडकी पागल है, शूट पटियाला, लडकी ब्यूटीफुल कर गई चुल आदि गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। देर रात तक चले बादशाह के गीतों के प्रस्तुति पर दर्शक खासकर युवा जमकर झूम उठे।
————————–
