श्री चैतन्य गौड़ीय मठ ने निकाला हरिनाम संकीर्तन
देहरादून। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ ने मंगलवार को नगर में हरिनाम संकीर्तन निकाला। सद्गुरु एवं भगवान श्री कृष्ण की वंदना के साथ नगर कीर्तन का प्रारंभ हुआ।अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य भक्ति विचार विष्णु महाराज की अध्यक्षता में निकले नगर कीर्तन में कई संतों ने भाग लिया। पूर्व आचार्य श्री भक्ति वल्लभ तीर्थ गोस्वामीजी महाराज की जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में निकले नगर कीर्तन में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। पूरे विश्व में 4000 गौडीय और इस्कॉन के केंद्र के सबसे सीनियर वयोवृद्ध संत मदन प्रभु भी उसमें सम्मिलित हुए। नगर कीर्तन के दौरान आसाम के निरीह महाराज, त्रिदंडी महाराज, त्यागी महाराज, देव प्रसाद प्रभु, चंडीगढ़ के बलराम प्रभु ने संकीर्तन कर भक्तों को मंत्र मुग्ध किया।
नगर कीर्तन के दौरान आचार्य विष्णु महाराज ने कहा कि वर्तमान समय की सबसे प्रभावशाली और सरल आध्यात्मिक साधना हरिनाम संकीर्तन है। उन्होंने कहा कि सही तरह से किया हुआ भागवत नाम बहुत सुकून देता है। संकीर्तन मठ मंदिर से शुरू होकर डीएल रोड चौक, सर्वे रोड, करणपुर बाजार, सीमेंट रोड होते हुए पुन: मठ में विश्राम हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में संत और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
——————–;