खेल

एसजीआरआर सहस्त्रधारा ने कब्जाया वालीबॉल ट्राफी

देहरादून। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन इंटर स्कूल (सहोदय ) सीनियर (गर्ल्स) वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में एसजीआरआर सहस्त्रधारा ने खिताब पर कब्जा किया।
बुधवार को एसजीआरआर बॉम्बे बाग में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। पहले सेमीफाइनल में सहस्त्रधारा ने भानियावाला को सीधे सेटों में 21.19, 21.18 से और दूसरे सेमीफाइनल में बालावाला ने बिंदाल को बड़े रोमांचक मैच में 21.18, 19.21 व 15.13 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला एसजीआरआर सहस्त्रधारा व बालावाला के मध्य खेला गया। जिसमें सहस्त्रधारा ने बालावाला को 21.17, 21.15 से हरा कर श्रृंखला को अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्या एसजीआरआर बॉम्बेबाग संदीपना जायसवाल, खेल अधिकारी व सचिव एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इंटर स्कूल सहोदय टूर्नामेंट एसपी जोशी ने ट्राफी प्रदान की।
इस अवसर पर विजेंद्र भट्ट, उत्तम नेगी, रजनी रावत, भुवनेश सिंह, साहिल भंडारी ,सुनीता बिष्ट, कंचन रावत, प्रदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

—————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *