उत्तराखंड

संस्कार परिवार ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

देहरादून। संस्कार परिवार देहरादून द्वारा दून योग पीठ 4 माल रोड, विंदाल पुलिस चौकी के पास स्वामी विवेकानंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्वामी विवेकानंद स्मृति यात्रा के संयोजक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आचार्य जोशी ने स्वामी विवेकानंद के मूल मंत्र उठो, जागो, और लक्ष्य प्राप्ति तक लगे रहो को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद पर्यटन सर्किट बनाए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को बधाई दी। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद स्मृति यात्रा के बाद उनको भी इस सर्किट को बनाने में महत्वपूर्ण सेवा का सुअवसर हुआ। इस सर्किट का यदि सरकार और स्थानीय लोग मिलकर विकास करें, जगह जगह योग,ध्यान, आयुर्वेद केंद्र बने। इस सर्किट को एक वैलनेस हब के रूप में विकसित किया जाए तो स्थानीय संस्कृति, संस्कारों, उत्पादों के प्रचार प्रसार के साथ हजारों लोगों को स्वरोजगार मिलेगा और सम्पूर्ण विश्व को स्वास्थ्य और आंतरिक शांति मिलेगी।  इस अवसर पर योग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिरुचि राणा, हर्षा वेदी, कमल सिंह कपकोटी, गणेश थापा, कनुप्रिया रावत का विशेष सहयोग रहा।
—————————————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *