धर्म-संस्कृति

सीता का हरण कर ले गया लंका का राजा रावण

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 की ओर चल रहे रामलीला के छठे दिन सीता हरण, रावण-जटायु युद्व का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि किस तरह लंका का राजा रावण सीता का हरण कर ले गया। रामलीला मंचन में उडने वाले पुष्पक विमान में सीता हरण को दिखाया गया। आकाश मार्ग में जटायु सीता को छुडाने के लिए रावण से युद्व करता है। लेजर तकनीक से रावण और जटायु का भीषण युद्व हुआ। पुष्पक विमान तकनीक द्वारा बनाए गए कृत्रिम बादलों को चीरता हुआ निकला। इससे पहले लक्ष्मण रेखा के लिए मंच पर अद्भुत लेजर डिजिटल वाॅल का दृश्य बना और पूरा पांडाल तालियों की गडगडाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर, श्री गंगा सभा हरिद्वार अध्यक्ष नितिन गौतम, टपकेश्वर महादेव मंदिर महंत श्री श्री 108 महंत कृष्ण गिरी, महंत शत्रुघ्न मंदिर मनोज द्विवेदी, समाजसेवी दिनेश चमोली, शैलेश गौतम, हजारा मुल्तानी बिरादरी 1950 अध्यक्ष पवन चंडोक, महासचिव सचिन, अमित पंत, गिरीश पैन्यूली, दुर्गा भट्ट, अजय पैन्यूली, डा नितिन डंगवाल, नीता बहुगुणा, शशि पैन्यूली आदि मौजूद थे।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *