Home उत्तराखंड बीमारी से उबरने के बाद उत्तराखंड पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी

बीमारी से उबरने के बाद उत्तराखंड पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी

सांसद बलूनी ने सपरिवार डांडा नागराजा में की पूजा अर्चना

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी अस्वस्थता के लगभग डेढ़ वर्ष बाद पहली बार उत्तराखंड प्रवास पर अपने मूल गांव पहुंचे, उन्होंने सपरिवार अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना की और परिजनों से भेंट की। बलूनी का उनके गांव और क्षेत्र के निवासियों ने स्वागत किया।  स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि गणों, पौड़ी विधायक मुकेश कोली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

सांसद बलूनी ने अपने संबोधन में कहा कि  उनके लिए यह बहुत भावुक क्षण है। लंबे समय के बाद मूल गांव आए हैं, अपने परिजनों से मिले हैं और अपने इष्ट देव का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि जब वे अस्वस्थता में बिस्तर पर थे, तब भी उनकी उत्तराखंड के प्रति चिंता और अपना दायित्व बोध उन्हें सक्रिय रखता था। उत्तराखंड के लिए अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इन अंधेरों से लड़ने की आवश्यकता है। इस अंधेरे के प्रति हम सब को एकजुट होकर स्वर्णिम उत्तराखंड बनाना होगा, जो सुखी संपन्न और आत्मनिर्भर हो। इस अवसर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कोट मंडल के अध्यक्ष अनिल गुसाईं द्वारा उनके खोला (नकोट) बूथ का पन्ना प्रमुख बनाया गया। कार्यकर्ताओं से संबोधन में सांसद बलूनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है कि जहां प्रत्येक पदाधिकारी, सांसद, मंत्री भी पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता है और पार्टी अभियानों से जुड़ा रहता है और इसी के तहत उनके मंडल ने “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” अभियान के तहत उन्हें पन्ना प्रमुख का दायित्व दिया है। वह अपने राष्ट्रीय दायित्व के साथ अपने बूथ पर भी सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपने गांव के कुछ द्वारों पर इस अभियान के स्टीकर भी चिपकाए।

इसके पश्चात सांसद बलूनी ने सपरिवार डांडा नागराजा जाकर पूजा अर्चना की और भगवान नागराज का आशीर्वाद लिया। यहां भी स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

————————————————-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तीन दिवसीय देहरादून फैशन वीक की शुरुआत

देशभर से पहुंचे डिज़ाइनर्स, 60 मॉडल्स ने किया वॉक देहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से शुक्रवार से हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सॉलिटेयर में तीन दिवसीय देहरादून...

उत्तराखंड के लोकगीतों में झूमा लंदन

सीएम धामी के स्वागत में भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सोमवार को लंदन पहुँचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीय एवं...

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश से मिले अतुल यादव

देहरादून। समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के वरिष्ठ नेता एडवोकेट अतुल यादव ने सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से...

कवयित्री अंशी कमल व कमला नई दिल्ली होंगी सम्मानित

 देहरादून। साहित्य उपवन रचनाकार मंच नई दिल्ली अपने अदम्य हौसलों के द्वारा "पद्मश्री सम्मान" से सम्मानित होने वाले देश के महान व्यक्तित्वों के जीवन...

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा...

एक अनार सौ बीमार, किसे मिलेंगे दायित्व!

दिनेश शास्त्री देहरादून। बेहद अनुशासित होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगले कुछ दिनों में पार्टी नेताओं...

एसीएस राधा रतूड़ी ने सचिवालय में पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का किया शुभारम्भ

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में निःशुल्क पैथोलॉजीकल परीक्षण हेतु पैथोलॉजीकल कलेक्शन सेन्टर का शुभारम्भ किया।...

एसीएस ने पीएम मोदी की पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस...

रायपुर में युवती की हत्या का खुलासा, कर्नल गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। नेपाल की रहने वाली इस युवती से...

चुपचाप चले गए ‘उदंकार’ फिल्म के निर्देशक सुरेंद्र सिंह बिष्ट

दिनेश शास्त्री देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा को पहचान दिलाने के लिए शुरुआती कोशिश करने वालों में जिन लोगों की गिनती होती है, उनमें से एक सुरेंद्र...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई