देहरादून

असमान्य बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देगी प्रेरणा रिहैबिलिटेशन वैलफेयर सोसाइटी

प्रेरणा रिहैबिलिटेशन वैलफेयर सोसाइटी चलाएगी अभियान
देहरादून। प्रेरणा रिहैबिलिटेशन वैलफेयर सोसाइटी द्वारा असमान्य बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत असमान्य बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चे आगे चलकर समाज में अपनी पहचान बना सके।
रविवार को जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सचिन जैन ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य असामान्य और निशक्तजनों बच्चों को सक्षम बनाना है ताकि असमान्य बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह जीवन यापन कर सके। संस्था मुख्य रूप से असामान्य बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। इसके तहत बच्चों की क्षमता और रूचि के अनुसार शिक्षा,  भाषा कौशल का विकास, बच्चों का सामाजिक, मानसिक और संवेगात्मक विकास किया जाएगा साथ ही विशेष शिक्षा देने क साथ ही विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा विशेष बच्चों और उनके परिवारों को परामर्श भी दिया जाएगा। अभियान के जरिये बच्चों को दैनिक कार्यों में आत्मनिर्भर बनाकर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्पेशल एजुकेटर सीमा थपलियाल ने कहा कि समाज में अभी भी विशेष बच्चों को दया की दृष्टि से देखा जाता है। समाज जागरूकता लाकर विशेष बच्चों को भी सामान्य बच्चों की भांति समाज में आगे बढ$ाया जा सकता है। इस कार्य में विशेष बच्चों के परिवारों को भी आगे की आने की जरुरत है। परिजनों को अपने बच्चों के क्षमता को पहचानना होगा, ताकि आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग किया जा सके। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा विशेष बच्चों के लिए शिक्षा समेत कई योजनाएं चलाई जा रही है।वावजूद इसके विशेष बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में जाकर विशेष बच्चों को चिन्हित किया जाएगा, ताकि विशेष प्रशिक्षण के जरिये बच्चों के भविष्य सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर नीमा बड$थ्वाल, आकृति, वैभव, श्वेता बड़ोनी, प्रखर, अनुभव, सुधा, अर्चना डिमरी, दीपक छाबडा समेत अनेक लोग मौजूद थे।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *