नई दिल्ली। छोटे पर्दे के शोज़ की रेटिंग का हिसाब-किताब रखने वाली संस्था BARC ने साल के सातवें हफ़्ते में टॉप 5 रहे शोज़ की लिस्ट जारी कर दी है। 13 फरवरी से 19 फरवरी के बीच जो शोज़ दर्शकों की पसंद में छाये रहे, उनकी पोजिशन में ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ। छठे हफ़्ते की टॉप 5 लिस्ट सातवें हफ़्ते में बिल्कुल नहीं बदली। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो अनुपमा ने सातवें हफ़्ते में भी पहला स्थान हासिल किया है। यह शो पिछले कई हफ़्तों से नंबर वन बना हुआ है। इस शो में रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय मुख्य भूमिका निभाते हैं।
दूसरे और तीसरे स्थानों पर भी स्टार प्लस के शोज़ का ही कब्ज़ा रहा। दूसरे स्थान पर इमली और तीसरे स्थान पर गुम है किसी के प्यार में आया। ये दोनों शोज़ पिछले हफ़्ते भी इन्हीं स्थानो पर रहे थे। इमली में सुम्बुल तौकरी ख़ान टाइटल रोल में हैं, जबकि गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख अहम किरदार निभाते हैं। गुम है किसी के प्यार में शो में नील भट्ट, आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य किरदारों में नज़र आते हैं।चौथे स्थान पर ज़ी टीवी का शो कुंडली भाग्य आया। इस शो में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। पांचवें स्थान पर स्टार प्लस के शो यह रिश्ता क्या कहलाता है ने अपनी स्थिति बनाकर रखी है। छठे हफ़्ते में भी यह शो पांचवें स्थान पर ही थी।
—————————————————-