उत्तराखंड

कवि बेलीराम को मिला 2०२0 का कलम श्री सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाली और हिंदी के कवि बेलीराम कंसवाल के नाम कई और उपलब्धियां जुड़ गई है। कलमकार कुंभ मंच दिल्ली की आेर से वर्ष 2०२0 में उनकी उत्कृष्ट रचनाआें के लिए उन्हें वर्ष 2०२0 का कलम श्री सम्मान प्रदान किया गया। जबकि साहित्य सुधा मंच की अेार से वर्ष 2०२0 के सर्वश्रेष्ठ रचनाकार के रूप में सम्मानित किया गया है। एक अन्य प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच कलम रथ परिवार की आेर से भी उन्हें वर्ष 2०२0 का कमलरथ गौरव सम्मान से नवाजा गया। भेट्टी ग्यारह गांव घनसाली, टिहरी गढ़वाल निवासी शिक्षक बेलीराम कंसवाल गढ़वाली और हिन्दी भाषा में सामाजिक, राजनीतिक व विभिन्न विषयों पर अनेकों काव्य रचनाएं की है। अनेकों साहित्यिक मंचों पर काव्य लेखन करते हुए बेलीराम ने अब तक सौ से अधिक सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हो चुके है। कवि बेलीराम ने साहित्यिक संस्थाआें द्वारा उन्हें सम्मान देने के लिए आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *