खेल

बालिका वर्ग में पौड़ी और बालक वर्ग में रुद्रप्रयाग बने चैंपियन

प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका पिट्टू प्रतियोगिता
देहरादून। देहरादून पिट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका पिट्टू प्रतियोगिता में पौड़ी ने बालिका और रुद्रप्रयाग ने बालक वर्ग का खिताब कब्जाया। बालिका वर्ग में उत्तरकाशी और बालक वर्ग में देहरादून को तीसरा स्थान मिला।
जीआरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रेमनगर में चल रही प्रतियोगिता में रविवार सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को 49-44 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने देहरादून को 133-39 से पराजित किया। हार्डलाइन मैच में उत्तरकाशी ने देहरादून को 56-40 से हराकर तीसरा साथ हासिल किया। इसके बाद खेले गए फाइनल में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को 99-63 से हराकर खिताब जीता।
बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में रुद्रप्रयाग ने उत्तरकाशी को 80-67 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पौड़ी ने देहरादून को 127-48 से शिकस्त दी। हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून ने उत्तरकाशी को 58-42 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद खेले गए फाइनल में रुद्रप्रयाग ने पौड़ी को 75-67 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
समापन पर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रतिनिधि राय सिंह नेगी, उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद पांडे और सचिव अश्वनी भट्ट ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान कॉलेज के निदेशक सिद्धांत चमोली, प्राचार्य प्रियंका सिंह, सुशील चमोली, देहरादून पिट्टू एसोसिएशन के सचिव विनोद पंवार, शशांक उनियाल ओम प्रकाश, जितेंद्र लिंगवाल, मुकेश, संध्या थापा आदि मौजूद रहे।

———————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *