मनोरंजन

मिस्टर फ्रेश फेस और मिस्टर टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने किया रैंप वॉक

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मंगलवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर फ्रेश फेस और मिस्टर टैलेंटेड-2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑडिशन के दौरान सलेक्ट हुए 24 फाइनलिस्ट ने मीडिया के सामने रैंप वॉक कर अपना इंट्रोडक्शन दिया।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रैंप वॉक और इंट्रो राउंड के दौरान युवाओं ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इसके पश्चात मंगलवार को दो सब कॉन्टेस्ट कराए गए।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आगाज हो चुका है। जिसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
साथ ही सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि जिस तरह हर वर्ष मिस उत्तराखंड का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के बाद नवंबर माह में मिस्टर उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रायोजक के तौर पर शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एन इवेंट्स ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर जजेज की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2025 फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहानी,फोर्थ रनरअप अंबिका रावत, मिस टैलेंटेड अंबिका राज उपस्थित थे।

—————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *