Home धर्म-संस्कृति केदारघाटी के देवर गांव में लोकमंगल के लिए पांडव नृत्य 20 से

केदारघाटी के देवर गांव में लोकमंगल के लिए पांडव नृत्य 20 से

गुप्तकाशी। केदारघाटी के सैन्य बहुल देवर गांव में 20 नवम्बर से पांडव नृत्य का अनुष्ठान शुरू होगा। देवर गांव में पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले पांडव नृत्य की अनेक विशिष्टताएं हैं। यहां करीब डेढ़ शताब्दी से पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। लोक मंगल की कामना से किए जाने वाले देवर गांव के पांडव नृत्य को इस घाटी में एक स्थापित मानक के रूप में भी गिना जाता है। लोक मंगल और लोक रंजन का यह आयोजन लगभग एक माह तक चलेगा। 20 नवम्बर को ध्वज पूजन के साथ यह अनुष्ठान विधिवत शुरू होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष तथा लोक संस्कृति के मर्मज्ञ दयाल सिंह चौहान को इस आयोजन की सफलता का गुरुत्तर दायित्व दिया गया है जबकि चंद्रपाल सिंह चौहान को संरक्षक, गंगा सिंह चौहान को संयोजक, विनोद नौटियाल को कार्यक्रम संचालक, जगदीश चौहान को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।
गौरतलब है कि देवर क्षेत्र का बड़ा गांव है। यहां करीब ढाई सौ से अधिक परिवार हैं। इस कारण देवर गांव अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का अग्रदूत भी माना जाता है। किसी जमाने में गुप्तकाशी की ग्यारह गांव रामलीला और देवर का पांडव नृत्य क्षेत्र के सांस्कृतिक वैभव की पहचान माने जाते थे। देवर गांव के लोगों ने आपाधापी के दौर के बावजूद अपनी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखा है।
ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांडव नृत्य के सफल आयोजन के लिए बाकायदा जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। समिति में अन्य पदाधिकारियों के अलावा उदय सिंह चौहान को सह संचालक, लोकेश चौहान को सचिव, प्रेमसिंह चौहान को उपाध्यक्ष, गीता देवी को सह सचिव और विजयपाल सिंह चौहान को विशेष सलाहकार बनाया गया है। इसके साथ ही करीब एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बुधवार को पंचांग पूजा के साथ दिन और मुहूर्त निर्धारित किए जाने के साथ ही ग्राम वासी अपने अपने दायित्वों के निर्वहन में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय बात यह है कि पांडव नृत्य के दौरान महाभारत के सभी महत्वपूर्ण प्रसंगों का यहां लोकमंच में प्रस्तुतिकरण की शताब्दी पुरानी परंपरा है। चक्रव्यूह, कमलव्यूह, ऐरावत हाथी, गैंडा प्रसंगों का जीवंत अभिनय देखने लोग दूर दूर से देवर गांव में आते रहे हैं। इन प्रसंगों के अभिनय और प्रस्तुतिकरण में देवर गांव के कलावंतों की महारत मानी जाती रही है। कई बार कुछ दूसरे गांवों से भी लोक मार्गदर्शन लेने देवर आते रहे हैं। केदारघाटी में इसी तरह की विशेषज्ञता कंडारा गांव के कलावंतों की मानी जाती है। बहरहाल पांच साल बाद देवर गांव में हो रहे इस आयोजन के प्रति क्षेत्र के लोगों में जिज्ञासा भी बनी हुई है।

———————–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ईको टूरिज्म में अधिक से अधिक रोजगार सृजन की संभावनाएं

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आज जनपद नैनीताल, पौड़ी,...

अफगानिस्तान से दिल्ली तक भूकंप, उत्तराखंड के कई इलाकों में महसूस हुए झटके, घरों से बाहर भागे लोग

मंगलवार रात १०:१७ बजे अफगानिस्तान, पाकिस्तान से लेकर भारत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना...

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। उन्होंने राज्य में नई...

सीएम ने की रामनगर में आयोजित होने वाली जी-20 बैठक की समीक्षा, बोले -उत्तराखंड की विश्व स्तर पर पहचान बनाने का मौका है जी-20...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जी 20 बैठक की आयोजन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस...

सीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की...

सीएम धामी ने बच्चों संग मनाया लोकपर्व फूलदेई

देहरादून। उत्तराखण्ड के लोक पर्व फूलदेई के अवसर पर गुरूवार को भराड़ीसैंण स्थित मुख्यमंत्री आवास में क्षेत्र के बच्चों ने पारम्परिक मांगल गीतों के...

सुबह मार्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, जाना हाल-चाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को प्रातः भ्रमण के दौरान विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण के मुख्य मार्ग पर सफाई कर रहे स्वछता कर्मियों...

वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट किया प्रस्तुत, सीएम धामी बोले -उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला बजट

देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट...

महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले ‘ऐप’ की घोषणा

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी भराडीसैंण (गैरसैण)। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण,...

Recent Comments

हेमवती नंदन कुकरेती महामंत्री हिन्दी साहित्य समिति देहरादून on हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक को कुछ शर्तों के साथ हटाई