खेल

निंबस एकेडमी बनी बीएस नेगी मेमोरियल वूमेन्स टी-20 चैंपियन

फाइनल में निंबस ने इवोल्व एकेडमी को आठ विकेट से हराया
देहरादून। प्रथम बीएस नेगी मेमोरियल टी-20 वूमेन्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में निंबस क्रिकेट एकेडमी ने इवोल्व क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
आयुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में मंगलवार को फाइनल मुकाबला इवॉल्व क्रिकेट एकेडमी और निंबस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर निंबस क्रिकेट एकेडमी ने फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इवॉल्व क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रनों का स्कोर बनाया। टीम में स्वेता मोहन ने 72 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि गायत्री आर्य ने 17 व तनीषा खत्री में 15 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। टीम को 7 रन अतिरिक्त मिले। निंबस क्रिकेट एकेडमी के लिए कनिका नेगी ने तीन, रीता कश्यप व सभ्या ने 2-2 और पूजा राज ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 16.5 ओवर में 8 विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया ।नंदिनी कश्यप ने 36, आरती भंडारी ने 33, राघवी बिष्ट ने नाबाद 48, नीलम नाबाद 13 रन बनाए।। टीम को 8 रन अतिरिक्त मिले। इवोल्व क्रिकेट एकेडमी की ओर से सफीना व कल्पना वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। कनिका नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच और स्वेता मोहन को फाइटर ऑफ़ द मैच से नवाजा गया।
समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक पीसी वर्मा, विशिष्ट अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा, , विमेंस T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की ऑर्गेनाइजर मीनाक्षी नेगी, बीसीसीआई की मैच रेफरी निष्ठा फरासी, सीएयू के कोषाध्यक्ष मानस मेघवाल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सदस्य राजीव दत्ता, एमसी शाह, सीएयू के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर. गिरीश गोयल, योगेंद्र वाजपेई , दून क्रिकेट एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी डॉक्टर जितेंद्र सचान, सीएयू के कांउसलर मनोज नौटियाल, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के सीईओ मोहित डोभाल आदि मौजूद रहे।

——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *